NEXT 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की भूमि भामाशाहों की उपज के लिए जानी जाती है। यहां जन्मे लोग न केवल अपने व्यवसाय और कर्मक्षेत्र में सफलता पा रहे हैं, बल्कि अपने पैतृक गांव और तहसील में विकास कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं।
समंदसर-श्रीडूंगरगढ़ निवासी और वर्तमान में कटक में प्रवासित भामाशाह मोहनलाल सिंघी ने गांव लिखमादेसर में कई विकास कार्य कराए हैं। इसी क्रम में उन्होंने हंसोजी धाम में भव्य कथा-जागरण मंच का निर्माण करवाया है।
सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी ने बताया कि इस नए मंच का 25 जनवरी को भव्य लोकार्पण किया जाएगा।




















