व्यवस्थाएं मिलीं सुचारू, अधिकारियों ने की सराहना
NEXT 27 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिला कलेक्टर के निर्देश पर श्री करणी गौ सेवा समिति, कोटासर गौशाला का शुक्रवार को भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन टीम में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष तंवर और डॉ. सुनील बोधिया शामिल रहे।

सत्यापन के दौरान गौशाला कमेटी के प्रबंधक अगर सिंह, अध्यक्ष, सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अधिकारियों ने मौके पर गौशाला के सभी कागजात पूरे पाए और पशु गणना भी रिकॉर्ड के अनुरूप पाई। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं पूरी तरह संतोषजनक और सुव्यवस्थित मिलीं।

विकास अधिकारी मनोज कुमार ने गौशाला की साफ-सफाई, प्रबंधन और सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है।

पशु चिकित्सा अधिकारियों डॉ. तंवर और डॉ. बोधिया ने बताया कि गौशाला में गोवंश के लिए मेडिकल स्टोर, चारे का पूरा प्रबंध, पौष्टिक आहार, स्वच्छ पेयजल, छाया युक्त टीन शेड और कूलर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि समिति द्वारा गौशाला का संचालन उत्कृष्ट स्तर पर किया जा रहा है और गोवंश की सेवा के प्रति समर्पण स्पष्ट दिखाई देता है।





















