NEXT 16दिसम्बर, 2024। सोमवार को जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लगे बैनर पर सचिन पायलट का फ़ोटो नहीं होने से विवादास्पद स्थिति बन गई। प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने प्रोटोकॉल का हवाला दिया परंतु पायलट समर्थक सहमत नहीं हुए और तीखे सवाल किए। पायलट समर्थक में प्रदेश सचिव भरत मेघवाल, विभा माथुर ने आपत्ति जताई। डोटासरा ने कहा कि “ऐसा करके बीजेपी का काम आसान ना करें”। दरअसल यह बैठक संगठन के काम और भाजपा को घेरने के उद्देश्य से बुलाई गई थी परन्तु पायलट की फोटो नहीं होने से स्वयं ही आपस में उलझती नजर आई। बैनर में राजस्थान के सिर्फ तीन नेताओं के फोटो थे। गौरतलब है कि पायलट कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव है।


Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।






















