सुंदरकांड पाठ 26 को, यात्रियों का रजिस्ट्रेशन 26 अगस्त तक
NEXT 22 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना पूनरासर पैदल यात्री संघ अपनी 5वीं गौरवशाली फेरी लगाएगा।
संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश स्वामी व उपाध्यक्ष मोहित सिखवाल ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 29 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजे बिग्गा बास स्थित हनुमानजी मंदिर (वार्ड नं. 23) से किया जाएगा। यात्रा शोभायात्रा के रूप में धूमधाम से मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार से होती हुई पूनरासर के लिए प्रस्थान करेगी।
आयोजन से पूर्व 26 अगस्त की रात्रि 8 बजे श्रीबालाजी मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। यह पाठ पवन कुमार व्यास एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। संगठन ने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु 26 अगस्त तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यात्रियों की संख्या सीमित रखी गई है।
संपर्क सूत्र
7014176212, 9057347606, 7424946966