#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गौ सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन, 27 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में होगा बड़ा आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत तहसील स्तरीय प्रचार-प्रसार को लेकर मंगलवारवार को गांव झंझेऊ स्थित मां श्री चिलाय गौ सेवा समिति गौशाला परिसर में पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह तंवर झंझेऊ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गौ प्रेमी विशेष प्रचार रथ के साथ पहुंचे।

ग्राम सेवा संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि 27 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें। इस दिन उपखंड कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की जाएगी।

तहसील प्रभारी अगर सिंह पड़िहार ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई भी गांव और घर इस अभियान से वंचित न रहे। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाकर प्रत्येक गांव में जाकर पीले चावल के साथ निमंत्रण देने का अभियान चलाया जाएगा।

समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया ने कहा कि गाय सिर्फ पशु नहीं है। एक व्यक्ति स्वयं की माँ से ज्यादा गाय का ही दूध पीता है। यह गौवंश भारतीय परम्परा का अभिन्न अंग है। इसका संरक्षण और संवर्द्धन जीवन के लिए जरूरी है।

कार्यक्रम में तहसील की विभिन्न गौशालाओं के संचालक और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मालाराम शर्मा (बापेऊ), जगदीश सिंह राजपुरोहित (तोलियासर), सत्यनारायण स्वामी श्रीडूंगरगढ़, नारायण सिंह राजपुरोहित (धीरदेसर), शिवरतन सोमानी, कमल किशोर सोमानी, तुलसीराम चोरड़िया (श्रीडूंगरगढ़), रामचंद्र भादू (देराजसर), कोडाराम भादू (सूडसर), पेमाराम गोदारा, भंवरलाल गोदारा (दुसारणा), सुंदरलाल मूंधड़ा (दुलचासर), महेंद्र सिंह तंवर (लखासर), प्रेम सिंह राठौड़ (घुमादा), सुरेश जोशी (मोमासर), देवीलाल ऊपनी, भगवानराम (कल्याणसर), सीताराम जोशी, जयसिंह (बरजांगसर), मालाराम (सतासर), नंदलाल (आडसर), मगाराम (कितासर) सहित अन्य कई गांवों के गौशाला संचालक उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ के हेमंत शर्मा का दमदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय कुश्ती में जीता कांस्य🟢 कल हटेंगे अतिक्रमण: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया तो प्रशासन बरतेगा सख्ती🟢 तुलसी मेडिकल सेंटर में कल निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, बिना ऑपरेशन इलाज व परामर्श मिलेगा🟢 भगवान से औपचारिक संबंध न रखें: संतोष सागर, कालूबास में भागवत कथा के पंचम दिन बालकृष्ण लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु🟢 गौ सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन, 27 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में होगा बड़ा आयोजन🟢 कस्बे के मदर केडी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, डीजे-रथ से निकला विजय जुलूस🟢 मृतकों को जिंदा दिखाकर 66 बीघा जमीन बेच दी, कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराध; दो आरोपियों की जमानत खारिज🟢 सेरूणा में रामलीला का जादू: दशरथ- केकई संवाद ने दर्शकों को किया भावुक🟢 श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, मेधावियों को माला-साफा व पुरस्कार राशि देकर किया प्रेरित🟢 महिला से दुष्कर्म: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए अश्लील वीडियो, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार