NEXT 6 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा में बिजली व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले करीब 6:30 घंटे से गांव के लगभग 50 घरों में बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
गांव के युवा गौरशंकर और राकेश कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे से ही गांव में बिजली गुल है। समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं आने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की उदासीनता के चलते उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



















