NEXT 28 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 132 केवी श्रीडूंगरगढ़- रिड़ी लाइन एवं मुख्य/सहायक बस बार के त्रैमासिक रखरखाव कार्य के चलते रविवार, 29 मार्च को 132 केवी जीएसएस रिड़ी में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान रिड़ी जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
एईएन राजूलाल मीणा ने बताया कि शटडाउन के दौरान रिड़ी, बाना, जाखासर, हथाना जोहड़, इंदपालसर और नोसरिया क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 132 केवी जीएसएस ऊपनी से जुड़े 33 केवी फीडरों ऊपनी, दुसारणा, रामदेवरा, कल्याणसर, बापेऊ और राजेडू में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।



















