#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रजापति समाज का पहला प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अक्टूबर को

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रजापति शिक्षा सेवा समिति की ओर से गुरुवार शाम छात्रावास में प्रथम प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का पेंपलेट विमोचन किया गया। यह आयोजन 26 अक्टूबर को होगा।

समिति उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोठिया ने बताया कि समारोह में 10वीं-12वीं में 75% से अधिक, स्नातक व स्नातकोत्तर में 65% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी सेवाओं में कार्यरत व सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले, जनप्रतिनिधि तथा 2021 से 2025 तक IIT, NIT, IIM, NEET, UPSC, RAS, MBBS, CA, CS जैसे कोर्स पूरे करने वाले व PhD उपाधि प्राप्त प्रतिभाओं को भी सम्मान मिलेगा।

विमोचन कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद बासनीवाल, मोहनलाल मिनोठिया, नारायण लखेसर, नंदकिशोर बासनीवाल, सुभाष कुलचानियां, बालचंद मिनोठिया, रमेश बासनीवाल, पवन बोरावड़, रामचंद्र छापोला व हरिप्रसाद बासनीवाल मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत