NEXT 15 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को विप्र फाउंडेशन श्रीडूंगरगढ़ ईकाई के नेतृत्व में प्रखरजी महाराज एवं सज्जन शास्त्री का नगर आगमन पर आडसर बास स्थित माताजी मंदिर में ब्राह्मण समाज के बंधुओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री आईदान पारीक (धनेरू), समाजसेवी रामदेव बोहरा, तहसील अध्यक्ष एड. प्रवीण पालीवाल, पं. कैलाश आसोपा, ओमप्रकाश पुजारी, ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द पारीक, जगदीश कुदाल, अशोक व्यास, गजानंद शर्मा (धीरदेसर), श्याम पालीवाल, पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, मूलचंद पालीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रखरजी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्वभर में बढ़ती अराजकता और आतंकवाद से मानवता पीड़ित है। इससे मुक्ति और विश्व शांति के लिए 8 मार्च से 19 अप्रैल तक तीर्थराज पुष्कर में मणिवैदिका पीठ पर 200 कुण्डीय गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ और 100 पुरश्चरण में 24 करोड़ गायत्री जप का आयोजन किया जाएगा।

महाराज ने गायत्री उपासना के माध्यम से शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का संदेश देते हुए श्रीडूंगरगढ़ ब्राह्मण समाज को इस महायज्ञ में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
















