NEXT 14 जनवरी, 2025। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा प्रेक्षाध्यान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुनि देवेंद्र कुमार और मुनि आर्जव कुमार के सान्निध्य में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि के नमस्कार महामंत्र के साथ किया गया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेक्षाध्यान गीत प्रस्तुत किया। मुनि देवेंद्र कुमार ने प्रेक्षाध्यान के महत्त्व को समझाते हुए कहा कि चित्त की शुद्धि और चेतना के ऊर्ध्वरोहण के लिए प्रेक्षाध्यान अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कायोत्सर्ग का अभ्यास करवाते हुए आत्मा और शरीर की भिन्नता का प्रयोग करवाया।
मुनि ने बताया कि दीर्घश्वास का अभ्यास करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और मानसिक शांति मिलती है।

शिविर में संगठन मंत्री मंजू झाबक ने भी प्रेक्षाध्यान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन मधु झाबक ने किया और महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता डागा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। श्रावक-श्राविका समाज की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।