सत्र 2025–2027 तक निभाएंगी नेतृत्व, आध्यात्मिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम
NEXT 28 जून, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ कन्या मण्डल श्रीडूंगरगढ़ में संगठनात्मक सत्र 2025–2027 के लिए नई नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रेक्षा पुगलिया को मण्डल की संयोजिका तथा काव्या सिंघी को सहसंयोजिका के रूप में मनोनीत किया गया है। इन नियुक्तियों से मण्डल की गतिविधियों में नए उत्साह और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।
संयोजिका नियुक्त होने पर प्रेक्षा पुगलिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ, संघपति और संस्था के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए सेवा भाव से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वे मण्डल की किशोरियों को आध्यात्मिक, नैतिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करेंगी।
प्रेक्षा ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से मण्डल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकेगा। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, मार्गदर्शकों और मण्डल की सदस्यों का आभार प्रकट किया।
कन्या मण्डल में इन नई नियुक्तियों से उत्साह का वातावरण है और आशा है कि यह नेतृत्व मण्डल की गतिविधियों को अधिक प्रभावी व संगठित बनाएगा।