#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शहरी निकाय चुनाव 2026 की तैयारी शुरू, प्रगणकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहरी निकाय संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के सभी 40 वार्डों के लिए नियुक्त प्रगणकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तहसील सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया गया।

उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी शुभम शर्मा ने प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरी निकाय चुनाव एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसे सभी प्रगणक पूर्ण सजगता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध रूप से सम्पन्न करें। उन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के वार्डों का पुनर्गठन पूर्व में किया जा चुका है तथा प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए प्रपत्र ‘ए’ भरने का कार्य किया जाना है।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स नौरतमल शर्मा (एएलएमटी) एवं श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा प्रगणकों को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, नियमों एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। निर्वाचन शाखा से भव्य कटारिया और मुकेश झरवाल ने बिंदुवार प्रपत्रों की व्याख्या की।

नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने सभी प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन से जुड़े इस समयबद्ध कार्य को पूरी सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करें।

प्रशिक्षण के दौरान पंजीयन कार्य पूरब चंद, मघाराम एवं रविन्द्र करसोलिया द्वारा किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल🟢 मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो🟢 एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल