NEXT 16 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पशुपालन विभाग में कार्यरत पशुधन निरीक्षक उदय सिंह बाना को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। वर्तमान में उनकी ड्यूटी कालूबास पशु चिकित्सालय में है, जहाँ वे लंबे समय से पशुपालन सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं।

बाना की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सम्मान की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। रवि पांडेय, मनोज स्वामी सहित कई मित्रों व परिचितों ने शुभकामनाएँ दीं।
रवि पांडेय ने बताया कि उदय सिंह बाना ने पशुपालन विभाग में अपनी लगन और मेहनत से नई पहचान बनाई है। उनके प्रयासों से न केवल पशुओं के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है, बल्कि पशुपालकों को भी समय पर उपचार और मार्गदर्शन मिल रहा है।