NEXT 15 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में रविवार को उपखंड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की।
प्रदर्शन में नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, मास्टर प्रभुराम बाना, रिद्धकरण दर्जी, कन्हैयालाल सोमानी, संजय करनानी, मनोज पारख, सुमन सोमानी, राधा देवी, कमला देवी, मंजू देवी, विमला देवी, रमी देवी, मनोज सुथार, हरी जोशी, इब्राहिम तंवर, रतनलाल सिंधी, विजयराज सेवग, राजू माली, अभिषेक चौधरी, प्रहलाद सुनार, रमेश बासनीवाल, रमेश प्रजापत, बालचंद प्रजापत, यूसुफ चुनगर, ललित सारस्वत, सूर्यप्रकाश गुरावा, ओमप्रकाश जाखड़, राजेश मंडा, अयूब खान दमामी, रामकिशन गोदारा, चंदन कठौतिया, तेजपाल सारण, राजू सारण, रामप्रताप गोदारा, रमन गोदारा, मोहनलाल गोदारा, राजेश मीणा, रामकिशन गावड़िया, जयप्रकाश गोदारा, बजरंग वाल्मीकि, इकराज खान, मनीष सायच, जाफर हुसैन, नंदलाल बासनीवाल, नंदू सिद्ध, प्रशांत बासनीवाल, चंपालाल रेगर, हुलास रेगर, श्रीचंद रेगर, भवानी प्रजापत, मांगीलाल काजी, अकबर लुहार, लिच्छू लुहार, राकेश सिद्ध, मनोज सोमानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




















