NEXT 18 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ई.दे.प.रा. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर में मंगलवार को दिवंगत शिक्षक मुकेश जांगिड़ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

श्रद्धांजलि के बाद विद्यालय स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश कस्वां ने बताया कि कुछ अधिकारी कर्मचारियों पर अव्यवहारिक व असंवेदनशील आदेश थोपकर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, जो किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कस्वां ने कहा कि-
- राजकीय अवकाशों को कार्य दिवस बनाने की गलत प्रथा पर तुरंत रोक लगाई जाए।
- ड्यूटी समय के बाद अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले निर्देशों पर भी पाबंदी जरूरी है, ताकि कर्मचारियों के निजी समय में दखल न हो।
प्रदर्शन में प्रधानाचार्य सहदेव सिंह, कमलेश सहारण, महेंद्र सिंह पूनियां, मीनू शर्मा, सरोज, संतोष शेखावत सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।




















