#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधायक सेवा केंद्र पर जनसुनवाई: ताराचंद सारस्वत ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए अधिकारियों को निर्देश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ। विधायक सेवा केंद्र पर आयोजित जनसुनवाई में विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के गांवों और कस्बे से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे विधायक के सामने रखीं।


लोगों ने पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति में बाधा, जर्जर सड़कों, चिकित्सा सुविधाओं की कमी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। विधायक ने एक-एक कर सभी आवेदनों को देखा और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का तुरंत समाधान भी कराया गया।
विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित मामलों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। विधायक सेवा केंद्र आमजन के लिए हमेशा खुला है।
जनसुनवाई में शामिल लोगों ने समस्याओं के समाधान पर संतोष जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश