#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई: 51 परिवाद पहुंचे, कलेक्टर ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश (भाग-2)

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के वीसी हॉल में गुरुवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 51 परिवाद सामने आए, जिनमें राजस्व, बिजली, नगरपालिका, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे। कलेक्टर ने प्रत्येक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में राजस्व विभाग के 13, नगरपालिका के 8 और बिजली विभाग के 8, चिकित्सा विभाग 8 व पीडब्ल्यूडी के 6, जलदाय विभाग के 4 तथा पंचायत के 3 और रसद विभाग के 3 मामले शामिल रहे।

इस मौके पर विधायक ताराचन्द सारस्वत, जिला परिषद सीईओ शैलजा पाण्डे, एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, थानाधिकारी कश्यप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के साथ योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

जनसुनवाई से पहले कलेक्टर ने सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। सेरूणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा मरीजों से फीडबैक भी लिया।

उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर फ्लेगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें और योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जीएसएस और स्कूल का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ में 220 केवी जीएसएस का निरीक्षण कर बिजली सप्लाई की स्थिति जानी और गर्मी को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जोधासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव की प्रगति देखी तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर गोद भराई कार्यक्रम में भी भाग लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कोरोना सहायता योजना: जुलाई में होगा वार्षिक सत्यापन, नहीं कराया तो रुक सकती है पेंशन🟢 3 नलकूप खराब, सातलेरा में पानी के लिए हाहाकार🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई: (भाग-3); जिला कलेक्टर जैन ने सुनी 51 परिवेदनाएं, दिया निस्तारण का आदेश🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई: 51 परिवाद पहुंचे, कलेक्टर ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश (भाग-2)🟢 एक समय पर गूंजा नवकार महामंत्र: श्रीडूंगरगढ़ में 2000 बच्चों सहित समाजजनों ने किया सामूहिक जाप🟢 जयपुर में डॉ. सतीश पूनिया से मिले रामगोपाल सुथार, पुस्तक भेंट की🟢 वार्ड 29 में श्री हरिराम बाबा की 83वीं बरसी, हवन-पूजन व महाज्योत का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे जिला कलेक्टर, विधायक ने किया स्वागत, जनसुनवाई शुरू