#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रेलवे ने बंद किए खेतों के रास्ते, ग्रामीणों में रोष, एसडीएम ने लिया संज्ञान

By Next Team Writer

Published on:

दुलचासर-कोटासर आरयूबी के पास आवागमन ठप, किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी

NEXT 19 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। दुलचासर-कोटासर रेलवे अंडरब्रिज के पास रेलवे लाइन के समानान्तर चल रहे रास्तों को उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा सुरक्षा कारणों से पत्थर डालकर बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। रास्ते बंद होने से दुलचासर, बासी महियान, गोनाणा एवं कालछा रोही के किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि ये रास्ते वर्षों से खेतों तक पहुंच के लिए उपयोग में लिए जा रहे थे। रेलवे द्वारा अचानक सभी समानान्तर रास्ते बंद कर दिए जाने से न तो खेतों तक पहुंच संभव हो पा रही है और न ही कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है। इससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि रेलवे द्वारा रास्तों पर आरयूबी (रेलवे अंडरब्रिज) का निर्माण किए बिना उन्हें पूरी तरह अवरुद्ध कर देना अव्यावहारिक निर्णय है। कई बार आपात स्थिति में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

मामले को लेकर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ शुभम शर्मा द्वारा तहसीलदार (राजस्व) से तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगवाई गई। तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया कि दुलचासर से राजस्व ग्राम बासी महियान की ओर जाने वाला कट्टाणी रास्ता वर्तमान राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, जिसके बीच से रेलवे लाइन गुजरती है। रिपोर्ट के अनुसार दुलचासर–कोटासर आरयूबी के दोनों ओर रेलवे लाइन के समानान्तर चलने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे दुलचासर से बासी महियान तथा दुलचासर से सांवतसर की ओर जाने वाले मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में इन रास्तों का कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।

उपखण्ड अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक मण्डल अभियन्ता, उत्तर-पश्चिम रेलवे, रतनगढ़ को पत्र लिखकर ग्रामीणों की समस्या का नियमानुसार सकारात्मक समाधान करने तथा शीघ्र तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प