#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 6 मार्च से, 19.98 लाख छात्र देंगे परीक्षा

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 4 मार्च, 2025। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाओं के लिए 19,98,509 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। बोर्ड ने 6187 परीक्षा केंद्र बनाए हैं और परीक्षा संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर प्रश्न-पत्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सीसीटीवी निगरानी के अलावा उड़नदस्तों द्वारा भी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। प्रश्न-पत्रों को पुलिस थानों में सुरक्षित रखा गया है और उनके परिवहन के लिए चिन्हित वाहनों का उपयोग होगा।

सख्त निर्देश

  • छात्रों को स्कूल ड्रेस में आना अनिवार्य होगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
  • परीक्षा समापन के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित संग्रहण केंद्रों तक पहुँचाया जाएगा।

वीक्षक और नियंत्रण कक्ष

  • प्रत्येक 25 छात्रों पर 1 वीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • बोर्ड का केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 1 मार्च से 9 अप्रैल तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा।
  • किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 जारी किए गए हैं।

विद्यार्थियों की संख्या:

  • 10वीं: 10,96,085
  • 12वीं: 8,91,190
  • प्रवेशिका: 7,324
  • वरिष्ठ उपाध्याय: 3,910

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group