NEXT 4 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय रूपादेवी उ.मा. विद्यालय के सभागार में गुरुवार को भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ श्रीडूंगरगढ़ का 70वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट-गाइड प्रार्थना से हुई, जिसमें 74 सदस्य शामिल हुए।

अधिवेशन की अध्यक्षता उमाशंकर सारण ने की। सचिव रामकृष्ण ने गत अधिवेशन के कार्यवृत्त को पढ़कर सुनाया, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। इसके बाद सत्र 2024-25 की गतिविधियों और आय-व्यय विवरण पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया।
इस मौके पर मीनाक्षी ने वार्ता ग्रुपों की संभाल और संचालन पर अपने विचार रखे। प्राचार्या सविता गुप्ता ने विद्यालय की परिस्थितियों के अनुरूप ग्रुप संचालन को और प्रभावी बनाने की बात कही। वहीं नंदराम सिद्ध ने सदस्यों को मार्गदर्शन और आशीर्वचन दिए।
अधिवेशन में बताया गया कि इस सत्र की कोटा मनी से 40 हजार रुपए मंडल मुख्यालय को प्रेषित किए गए हैं। कार्यक्रम का समापन अध्यक्षीय उद्बोधन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
