#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

महिला से दुष्कर्म: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए अश्लील वीडियो, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में श्रीडूंगरगढ़ के हेमासर निवासी कन्हैयालाल शर्मा और कोलायत के खिंदासर निवासी सतपाल बिश्नोई शामिल हैं।

थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उस पर अवैध मादक पदार्थ और हवाला कारोबार में साथ देने का दबाव बना रहे थे।

आरोप है कि आरोपियों ने महिला को बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के अर्धनग्न अवस्था में वीडियो बनाए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना यहीं नहीं रुकी, दूसरे आरोपी ने अश्लील वीडियो डिलीट करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और जबरन दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा के निर्देशन और उप निरीक्षक संग्राम सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 महिला से दुष्कर्म: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए अश्लील वीडियो, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार