NEXT 20 फरवरी, 2025। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा 2 फरवरी 2025 को हुई थी, जिसमें 3.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। 1680 अभ्यर्थियों को उत्तर न देने के कारण अयोग्य घोषित किया गया, जबकि 2 का परिणाम कोर्ट के आदेश से रोका गया है। भर्ती के पद 733 से बढ़ाकर 1096 कर दिए गए हैं। मुख्य परीक्षा 17-18 जून को होगी। अधिक जानकारी के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
