NEXT 11 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में गुरुवार रात 8 बजे हुई बैठक में संगठनात्मक बदलाव किए गए। बैठक में रविकांत सैनी को प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। ज़िला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने दुपट्टा पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया।

पूर्व अध्यक्ष ने दिया रिपोर्ट कार्ड
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुन्दर जोशी ने तीन साल के कार्यकाल का ब्योरा देते हुए दर्जनों कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
शताब्दी समारोह की तैयारी
जिला अध्यक्ष स्वामी ने बताया कि संघ के शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए अध्यक्ष का संकल्प
नवनियुक्त अध्यक्ष रविकांत सैनी ने संगठन व समाज सेवा के लिए हर समय तत्पर रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया और नवरात्रा व दशहरा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
बैठक में मौजूद रहे
जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, नगर अध्यक्ष लाल सिंह जोशी, मंत्री दीपक सेठिया, गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, उपाध्यक्ष अशोक नाई, धर्म जागरण प्रमुख अशोक बैद, प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह जांगिड़, नगर प्रशासन प्रमुख भूषण करवा, बजरंग दल सह संयोजक पवन व्यास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।