#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ को राहत देने वाली सौगात: ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल निर्माण को मिली बजट स्वीकृति, विधायक सारस्वत ने CM से की मुलाकात

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े अहम विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

विधायक सारस्वत ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरी होने से गंभीर मरीजों को अब समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

मुलाकात के दौरान विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बाईपास निर्माण, बस स्टैंड निर्माण, सीवरेज सिस्टम, एथलेटिक्स स्टेडियम व खेल मैदान, हाईवे फोरलेन और नए ट्यूबवेलों के निर्माण जैसे विकास कार्यों की भी आवश्यकता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अन्य विकास कार्यों को लेकर शीघ्र उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। विधायक सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में दो मामलों में पुलिस को कोर्ट से मिली रिमांड🟢 श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे राज्य मंत्री राजेंद्र कुमार नायक, नायक समाज भवन में हुआ भव्य स्वागत🟢 श्रीडूंगरगढ़ को राहत देने वाली सौगात: ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल निर्माण को मिली बजट स्वीकृति, विधायक सारस्वत ने CM से की मुलाकात🟢 ओसवाल पंचायत भवन कालूबास में बनेंगे 30 नए सुसज्जित कक्ष, निर्मल डागा को बनाया गया संयोजक, पन्नालाल पुगलिया सह संयोजक मनोनीत