मठ-मंदिर की डोली भूमि में पुजारी का नाम दर्ज करने समेत समाधि स्थलों की सुरक्षा की रखी मांग, मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
NEXT 16 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को दशनाम गोस्वामी समाज का प्रतिनिधिमंडल सीएम हाउस में मिला। समाज ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की।

प्रमुख मांगें
- मठ-मंदिर की डोली भूमि में पुजारी का नाम शामिल किया जाए।
- राजस्थान में गोस्वामी समाज के समाधि स्थलों के पट्टे जारी किए जाएं।
- समाधि स्थलों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनाई जाए।
- डोली भूमि पर पुजारी को आम कृषक जैसे अधिकार मिलें।
- विद्युत और कृषि कनेक्शन तथा फसल तुलाई की सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हों।
- डोली भूमि की जमाबंदी में पुजारी वारिसों के नाम दर्ज हों।
- जयपुर में समाज के छात्रावास के लिए भूमि आवंटन किया जाए।
सीएम शर्मा ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में रहे शामिल
प्रदेश अध्यक्ष महंत बाबूलाल भारती, युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी (श्रीडूंगरगढ़), मूर्तिकार महावीर भारती, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मगागिरी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एडवोकेट नाम गिरी, अजमेर से एडवोकेट गजेंद्र पुरी और जयपुर से गणेश पुरी मौजूद रहे।
समाज की ओर से मुख्यमंत्री को शिव प्रतिमा भेंट की गई और सोल साफा पहनाकर स्वागत किया गया।




















