#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

गणतंत्र दिवस विशेष: मुल्क की हिफाजत करूँगी, ये मुल्क मेरी जान है- सीमा भोजक

By Next Team Writer

Published on:

मैं मुल्क की हिफाजत करूँगी, ये मुल्क मेरी जान है। इसकी रक्षा के लिए मेरा दिल और जान कुर्बान है। आज 26 जनवरी, 2025 का दिन है और हम लोग 76 वां गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज का दिन काफी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि 26 जनवरी, 1950 को ही भारत का लिखित संविधान लागू हुआ था। इस संविधान को बनाने में डॉ० भीमराव अम्बेडकर का काफी योगदान था। उन्होंने सभी धर्म, जाति के लोगों के लिये कुछ ऐसा संविधान बनाया, जिससे सभी लोगों का विकास हो सके। उन्होंने दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध तथा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों के संबंध में संविधान में वर्णन किया है। वे स्वतंत्र भारत के संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
न पूछो जमाने से कि
क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो सिर्फ ये है,
कि हम हिन्दुस्तानी है।
हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। हमारा संविधान देश के सभी नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है। संविधान सभी नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों को बताता है।
अनेकता में एकता,
इस देश की शान है।
इसीलिए हमारा भारत महान है।
बलिदानों का सपना जब सच हुआ,
देश तभी आजाद हुआ।
अगर हम वतन के काम न आए,
तो यह जिन्दगी किस काम की?
हमें, देश के प्रति त्याग और बलिदान का भाव देश के प्रत्येक नागरिक के मन में जगाना होगा। ताकि देश का प्रत्येक नागरिक अपने देश के लिए मर मिटने को तैयार हो जाए। आज सभी बच्चों का पालन-पोषण इस प्रकार का हो कि वे अपने कर्तव्यों को समझें व बखूबी निभाएं। सर्वप्रथम बच्चों को सच्चाई से हमारी इतिहास से रुबरु करवाएं, फिर अपने देश के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी बनती है यह भी सिखाएँ। आजकल बच्चों को यह पता ही नहीं है कि हमें अपने देश के लिए क्या करना चाहिए। इसलिए माता-पिता व शिक्षकों का दायित्त्व है कि वे इन सब बातों को बच्चों को सिखाएँ व अपनाने में भी रुचि जाग्रत करें।
भारत देश का मान बढ़ाना होगा, हमें अपने कर्तव्यों को जानना होगा। यह जीवन हमें कुछ अच्छा करने के लिए मिला है, इस जीवन को देश के लिए समर्पित करना होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राठौड़ बने ‘बेस्ट कांस्टेबल ऑफ द मंथ’, साहसिक कार्यों के लिए मिला सम्मान🟢 मोमासर में एबीवीपी की नई नगर इकाई गठित, रामकरण नायक को सौंपी गई कमान🟢 श्रीडूंगरगढ़: बीएलओ प्रशिक्षण शिविर आयोजित, फार्म और ऐप से जुड़ी दी जानकारी🟢 हनुमान धोरा व कालूबास में चला सघन वृक्षारोपण अभियान: विधायक सारस्वत बोले- हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम लगाए🟢 विशेष दिव्यांग स्कूटी पलटी, युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर🟢 राजकीय एम.एस. कन्या महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित🟢 “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की गूंज: जयपुर में वृक्षारोपण, प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना