#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित, छात्राओं को दिए स्मार्ट क्यूआर टैग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय गांधी नगर जयपुर में गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में तकनीक के उपयोग की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को “इको भारत स्मार्ट क्यूआर टैग” वितरित किए गए। यह पहल जयपुर संयोजिका निशा बग्गा के समन्वय में संपन्न हुई। बग्गा ने बताया कि सड़क दुर्घटना के समय त्वरित सहायता मिलना बेहद जरूरी होता है। स्मार्ट क्यूआर टैग वाहन पर लगाने से किसी भी हादसे की स्थिति में राहगीर इसे स्कैन कर वाहन मालिक के परिजनों और इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत सूचना दे सकते हैं। इसमें घायल व्यक्ति की मेडिकल जानकारी जैसे ब्लड ग्रुप भी उपलब्ध रहता है, जिससे इलाज में देरी नहीं होती।

इको भारत के सम्पत सारस्वत ने बताया कि सत्र के अंत में छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलाई गई और उन्हें तकनीक के माध्यम से खुद को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। महाविद्यालय प्रशासन और छात्राओं ने इस पहल को उपयोगी और समय की आवश्यकता बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ-सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण, निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू🟢 सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला, आधी रात को होगी महाआरती🟢 बीड़ भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम: कालू रोड से हटाया अतिक्रमण, ‘सर्व समाज’ का बोर्ड भी उखाड़ा, देखें वीडियो🟢 सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित, छात्राओं को दिए स्मार्ट क्यूआर टैग🟢 NH-11 पर हादसा: बिल्ली को बचाने में पलटी कार, 2 घायल🟢 श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई झूलेलालजी की छठी, भजन संध्या में झूम उठा सिंधी समाज