#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सड़क सुरक्षा अभियान: ईको भारत की ‘गांव-गांव ढाणी-ढाणी’ मुहिम, श्रीडूंगरगढ़ में बाजार से स्टेशन तक जागरूकता रैली

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘ईको भारत’ संस्था ने अब शहरी सीमाओं से निकलकर ग्रामीण अंचलों की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मुख्य बाजार और रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यशाला व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

मुख्य बाजार से रेलवे स्टेशन तक फैली जागरूकता की अलख

अभियान की शुरुआत ईको भारत के संस्थापक सम्पत सारस्वत ‘बामनवाली’ की उपस्थिति में हुई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य बाजार और रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जहां सड़क सुरक्षा के तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

टेम्पो-टैक्सी-रिक्शा चालकों पर रहा फोकस

इस अभियान में क्षेत्र के सैकड़ों टेम्पो, टैक्सी और रिक्शा चालकों ने भाग लिया।

  • जागरूकता रैली: शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई, जिसमें “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” के नारों से माहौल गूंज उठा।
  • प्रशिक्षण व परामर्श: विशेषज्ञों ने ओवरस्पीडिंग, गलत साइड ड्राइविंग और नशे में वाहन चलाने से होने वाले खतरों को उदाहरणों सहित समझाया।
  • शपथ ग्रहण: कार्यक्रम के अंत में चालकों को यातायात नियमों की पालना करने और दुर्घटना में घायलों की मदद करने की शपथ दिलाई गई।

स्थानीय समाजसेवियों की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय गौसेवक व समाजसेवी आनंद जोशी, श्याम गिरी और सतीश मोट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन युवाओं ने टीम के साथ मिलकर गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

ईको भारत का मिशन: हर जीवन अनमोल

संस्थापक सम्पत सारस्वत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल आंकड़े नहीं, बल्कि उजड़ते परिवारों की कहानी हैं। ईको भारत का लक्ष्य राजस्थान के हर गांव और ढाणी तक पहुंचकर हाईवे व ग्रामीण सड़कों पर होने वाले हादसों को न्यूनतम करना है।

गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा ईको भारत को बेस्ट स्टार्टअप का खिताब दिया गया है। वहीं, आईआईटी दिल्ली में ईलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को लेकर ईको भारत का एक बड़ा एमओयू भी हुआ है, जिसके तहत संस्था देशभर में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना