NEXT 31 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘इको भारत रोड सेफ्टी इनिशिएटिव’ और बीकानेर सीए चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के माध्यम से आमजन तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाना रहा।

कार्यशाला में यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकती हैं।
इस दौरान बीकानेर सीए चैप्टर के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा, इको भारत की बीकानेर संयोजक गायत्री शर्मा एवं समन्वयक मोनिका शर्मा मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समाज का जागरूक और प्रभावशाली वर्ग है, जो अपने पेशे के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अहम भूमिका निभा सकता है।
इको भारत के संपत सारस्वत ने भरोसा दिलाया कि जनभागीदारी और जागरूकता अभियानों के माध्यम से शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।




















