NEXT 5 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर मंडल के गाढवाला स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 258 पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण बीकानेर-रतनगढ रेलखण्ड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते निम्नलिखित रेलसेवाएं रद्द रहेंगी:
- गाड़ी संख्या 74856: रतनगढ से बीकानेर जाने वाली ट्रेन 09 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 74855: बीकानेर से रतनगढ जाने वाली ट्रेन 10 दिसंबर 2025 को रद्द रहेगी।
यात्रीगण अपने सफर की योजना में बदलाव करें और रेलवे द्वारा जारी की गई वैकल्पिक सुविधाओं की जानकारी लें।




















