#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

S.I.R.: नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई जारी

By Next Team Writer

Published on:

उपखंड प्रशासन ने दस्तावेजों सहित उपस्थित होने की अपील की

NEXT 28 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत नो-मैपिंग (No Mapping) वाले मतदाताओं की सुनवाई लगातार जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है।

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि SIR के परिगणना चरण में जिन निर्वाचकों की पिछली निर्वाचक नामावली से स्वयं, माता-पिता या दादा-दादी के स्तर पर मैपिंग नहीं हो पाई है, ऐसे मतदाताओं को अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आयु अनुसार मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके लिए उन्हें उपखंड अधिकारी कार्यालय/तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेज जमा कराने होंगे।

नायब तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश सिंह चौहान ने बताया कि नोटिस की सुनवाई भागवार की जा रही है।

  • भाग संख्या 01 से 76 एवं 147 से 182 तक के मतदाताओं की सुनवाई भागवार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष,
  • भाग संख्या 183 से 294 तक की सुनवाई नायब तहसीलदार (राजस्व), श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष तहसील कार्यालय में,
  • जबकि भाग संख्या 77 से 146 तक के मतदाताओं की सुनवाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष की जा रही है।

प्रशासन ने अपील की है कि जिन नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, वे नोटिस की प्रति एवं निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन अवश्य करवाएं, अन्यथा नाम मतदाता सूची से हटने की कार्रवाई हो सकती है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम के लिए 300 श्रद्धालुओं की डाक ध्वजा यात्रा रवाना, 601 ग्राम चांदी की ध्वजा आकर्षण का केंद्र