NEXT 16दिसम्बर, 2024। श्रीडूंगरगढ़ के लिखमादेसर हंसोजी धाम के संतों के अहमदाबाद पधारने पर नाथ अनुयायियों ने भव्य स्वागत किया। मोहित सोनी लावट ने बताया कि सोमनाथ महाराज, परमानंद महाराज, संत काननाथ महाराज के स्वागत में अहमदाबाद की गुरु जसनाथ महाराज के आश्रम में जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान इन्द्रचंद बरड़ीया, जितु बरड़ीया, धुड़नाथ, गोपालनाथ जाखड़ रीड़ी, कुशलनाथ डागा, डालनाथ सिद्ध लिखमादेसर, महंत भंवरनाथ ज्याणी (हँसोजी धाम लिखमादेसर ) सहित सूरत, बड़ौदा, अहमदाबाद, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, पूनरासर, रीड़ी, बरजांगसर, साजनवासी, पाचला, बम्बलु, शेरुणा इत्यादी गांवों से जसनाथजी भक्तों ने पहुंच कर जागरण में हाजरी लगाई।


Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।





















