राष्ट्र प्रथम, सेवा और समर्पण के भाव के साथ स्वयंसेवकों ने किया अनुशासित मार्च
NEXT 3 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गुरुवार को विजयादशमी के अवसर पर ग्राम बिग्गा में संघ का भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया। इसमें रामसरा मंडल के अंतर्गत आने वाले कीतासर, जैसलसर, सातलेरा और बिग्गा गांवों के सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए।

घोष की नाद और अनुशासित पंक्तियों में स्वयंसेवकों ने ग्राम के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश दिया। पथ संचलन मुख्य बाजार से शुरू होकर पुष्करणा मोहल्ला, टंकी बास, मालाबास, बड़ाबास और ओझा बास से होता हुआ भैरुँजी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर में भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया।
संघ के मोमासर खंड कार्यवाह ओमप्रकाश लखारा ने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ मां भारती की सेवा और समाज कल्याण के लिए कार्य किया है। संघ का अनुशासन, निःस्वार्थ सेवा भाव और राष्ट्रनिष्ठा हम सबके लिए प्रेरणादायी है।”
पथ संचलन कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण भादू, ओमप्रकाश लखारा, भेराराम डूडी, लक्ष्मीनारायण सेवग (बिग्गा), सांवरमल तावणियां (सातलेरा) सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रभावना, अनुशासन और समर्पण का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।




















