#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मनरेगा बचाओ महासंग्राम: गोदारा के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ के चार गांवों में उमड़ा जनसैलाब

By Next Team Writer

Published on:

पूरा काम- पूरा दाम नहीं मिला तो आंदोलन रहेगा जारी

NEXT 16 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में निकाली जा रही मनरेगा बचाओ महासंग्राम यात्रा शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लखासर, सेरूणा, पूनरासर और बींझासर गांवों में पहुँची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर, ग्रामीण और किसान शामिल हुए।

गांव-गांव आयोजित सभाओं में मजदूरों ने एक स्वर में कहा कि जब तक पूरा काम और पूरी मजदूरी नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा। यात्रा के स्वागत में उमड़े जनसमूह ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि मजदूर अपने अधिकारों के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गोदारा ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की आजीविका का प्रमुख आधार है, लेकिन मजदूरों को न तो समय पर मजदूरी मिल रही है और न ही पूरे 100 दिन का रोजगार। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यात्रा के दौरान नारे गूंजते रहे-
“हक मांगने से नहीं, लड़ने से मिलता है”
“मजदूर एकता की यही पुकार, काम दो या छोड़ो सरकार”

मजदूरों की प्रमुख मांगें

  • मजदूरी का समय पर भुगतान
  • मनरेगा के तहत पूरे 100 दिन का रोजगार
  • मजदूरों के सम्मान और अधिकारों की गारंटी

इस अवसर पर लखासर से गोरधन खिलेरी भी यात्रा के साथ मौजूद रहे। यात्रा के अगले चरण में अन्य गांवों में भी जनसंपर्क किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश