NEXT 24 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लूणकरणसर की ओर से मंगलवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. राजेन्द्र मूंड के नेतृत्त्व में गांव-गांव जनसंपर्क यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान पंचायती राज चुनाव को लेकर आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में होने वाले गांव-चौपाल अभियान की शुरुआत सुबह 8.30 बजे अलोद गांव से होगी। इसके बाद यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए शाम तक जारी रहेगी। कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दों, मनरेगा में हो रही कथित कटौतियों और ग्रामीण रोजगार से जुड़े सवालों पर चर्चा की जाएगी।
यात्रा का कार्यक्रम
- अलोद – सुबह 8.30 बजे
- खिलेरिया- सुबह 9.00 बजे
- खोखरणा – सुबह 10.00 बजे
- बिरमाना – सुबह 11.00 बजे
- कंकरालिया – दोपहर 12.00 बजे
- लालेरां – शाम 4.00 बजे
- खियेरां – शाम 5.15 बजे
- उद्देशियां – शाम 6.15 बजे
- ऊंचाईडा – शाम 7.15 बजे
डॉ. राजेन्द्र मूंड ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा है और इसे कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।



















