NEXT 3 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सावंतसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आयुष जानू के साथ मिलकर डॉ. सोनी ने बेहतर कार्य कर रहे नर्सिंग कर्मियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशंसा-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में स्टाफ की भूमिका अहम है।

इसके बाद चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आयुष जानू एवं समस्त कार्मिकों ने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिवादन किया।
















