विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचार से भरपूर मॉडल, चार्ट और प्रयोग
NEXT 4 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कितासर में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीकी से जुड़े मॉडल, चार्ट और प्रायोगिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए।

विज्ञान मेला प्रभारी शशिकला ने बताया कि मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।
संस्था प्रधान खुशबू सारण ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का अवलोकन किया और उनके नवाचारपूर्ण विचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।
मेले के दौरान समस्त शाला स्टाफ मौजूद रहा और बच्चों के उत्साहवर्धन में सहयोग दिया।




















