#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एसडीएम ने किया S.I.R. कार्य का निरीक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सम्मानित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R.) के तहत मंगलवार को उपखंड मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शुभम शर्मा ने झंझेऊ, गोपालसर और सांवतसर गांवों में बीएलओ कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति देखी। डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को मौके पर ही प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


सम्मानित बीएलओ

  • ललित कुमार शर्मा, बीएलओ भाग संख्या 15, गोपालसर (अध्यापक, राउमावि दुलचासर)
  • रणजीत सिंह, बीएलओ भाग संख्या 17, झंझेऊ (कृषि पर्यवेक्षक, जोधासर)
  • सुशील कुमार बिश्नोई, बीएलओ भाग संख्या 120, सांवतसर (वरिष्ठ अध्यापक, राउमावि सांवतसर)

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने कहा कि ये बीएलओ बाकी कर्मचारियों के लिए प्रेरक और मार्गदर्शक हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चल रहे गणना चरण में अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को अवश्य सौंपें।

साथ ही युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल Voters.eci.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरा जा सकता है।

नायब तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश सिंह चौहान ने सभी बीएलओ को ऑनलाइन डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प