#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान स्थापना दिवस पर संगोष्ठी 29 मार्च को

By Next Team Writer

Published on:

शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती: राजस्थान’ विषय पर होगा मंथन


NEXT 21 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 29 मार्च को संस्कृति भवन में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर के शिक्षाविद्, साहित्यकार और इतिहासकार भाग लेंगे।

समिति अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि समारोह का आयोजन प्रातः 10 बजे से होगा। संगोष्ठी का विषय ‘शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती: राजस्थान’ रखा गया है।

संस्था मंत्री एवं साहित्यकार रवि पुरोहित के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् एवं इतिहासकार डॉ. कमल कोठारी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. गौरव बिस्सा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कमांडेंट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सीमा हिंगोनिया उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में शिक्षाविद् एवं लेखक डॉ. चक्रवर्ती श्रीमाली विषय व्याख्यान देंगे। व्याख्यान में राजस्थान के शौर्य, स्वाभिमान, परम्परा, नारी सशक्तिकरण, मरुस्थलीय पर्यावरण, सतत विकास और समकालीन प्रगति जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

समारोह संयोजक भगवती पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में देश-प्रदेश के अनेक विद्वान भाग लेकर अपने विचार साझा करेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब🟢 आडसर में गणगौर परंपरा को मिला नया आयाम, सार्वजनिक गणगौर चौक का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों में उत्साह, देखें फ़ोटो🟢 राजस्थान स्थापना दिवस पर संगोष्ठी 29 मार्च को🟢 हाईटेक होगी छात्रों की सुरक्षा: इको भारत के स्मार्ट कैंपस अभियान की कमान ललिता शर्मा को🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ईद-उल-फितर: बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, देखें फ़ोटो