NEXT 9 जून, 2025। सोमवार को बीटीआर भवन स्थित एसएफआई कार्यालय में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला संयोजक मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की नई जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए 15 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन किया गया। ओम सिंह भाटी को जिला संयोजक तथा विवेक लावा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह व डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर क्रांतिकारी जोश के साथ की गई। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में एसएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मोहनपुरिया मौजूद रहे। उन्होंने संगठन की दिशा, भूमिका और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि संगठन को गांव-गांव, स्कूल व कॉलेजों तक मजबूत करना होगा।
मोहनपुरिया ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की गिरती शैक्षणिक साख पर चिंता जताते हुए बताया कि विदेश में अध्ययन के लिए वीजा आवेदन करते समय विश्वविद्यालय का नाम देखकर कई छात्रों के वीजा निरस्त हो जाते हैं। उन्होंने 2017 में एसएफआई द्वारा सफल फीस वृद्धि आंदोलन का जिक्र करते हुए छात्र संघ चुनाव बहाली और नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ संगठित संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश सचिव अनिल बारूपाल, जिला उपाध्यक्ष विवेक लावा, ओम सिंह भाटी व पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी सहित अन्य वक्ताओं ने संगठनात्मक एकता, छात्र हितों और सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही आगामी 11 से 13 जून को सीकर में आयोजित राज्य सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
नवगठित संयोजक मंडल में शामिल प्रमुख नाम:
- संयोजक: ओम सिंह भाटी
- सह-संयोजक: विवेक लावा
- सदस्य: जगदीश प्रसाद रेगर, प्रतीक शर्मा, मघाराम मेघवाल, सौरभ रेगर, रोहित रेगर, गोपी बेनीवाल, मुकेश मेघवाल, कमल जाखड़, राजू कूकना, राजेश जाखड़, वीरेंद्र जाटोलिया, कृष्ण, अनुराग पोटलिया, वीरेंद्र जाटोलिया
उपस्थित प्रमुख सदस्य:
विवेक लावा, ओम सिंह भाटी, मुकेश ज्याणी, सुभाष जावा, राहुल वाल्मीकि, विशाल रेगर (DU), थानाराम मेघवाल, अर्जुन मौर्य, करण मौर्य, रविंद्र रेगर, विकास धवल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।