#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ डंपिंग यार्ड मामला: नागरिकों ने न्यायालय की शरण ली, 4 फरवरी 2026 को जवाब तलब

By Next Team Writer

Updated on:

नगरपालिका, कलेक्टर सहित 5 प्रतिवादियों को नोटिस; पशुधन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दायर हुआ वाद

NEXT 2 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। डंपिंग यार्ड में अव्यवस्थाओं को लेकर श्रीडूंगरगढ़ की सामाजिक संस्था आपणों गांव सेवा समिति (SDGH) जरिये अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित सहित शूरवीर मोदी, भंवरलाल दुगड़, फतेहसिंह जांगिड़ और भीखाराम सुथार ने अधिवक्ता दीपिका करनाणी के माध्यम से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। वाद नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़, कलेक्टर बीकानेर, तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़, बीसीएमओ श्रीडूंगरगढ़ एवं नगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक के विरुद्ध न्यायालय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश, श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय ने प्रतिवादियों को वाद के संबंध में जवाब प्रस्तुत करने के लिए 4 फरवरी 2026 की तिथि निर्धारित की है।

अधिवक्ता दीपिका करनाणी ने बताया कि यह वाद खसरा नंबर 83 में स्थित डंपिंग यार्ड में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा पशुधन की जान-माल की सुरक्षा को लेकर दायर किया गया है। वाद में डंपिंग यार्ड से संबंधित विभिन्न प्रकार के अनुतोष (राहत) न्यायालय से मांगे गए हैं।

इसके अलावा वादिगण द्वारा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/तालुका समिति के समक्ष भी परिवाद पत्र प्रस्तुत किया गया है। स्थानीय न्यायालय में दावा एवं स्टे प्रार्थना पत्र पेश किए जाने पर न्यायालय द्वारा प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

अधिवक्ता करनाणी ने यह भी बताया कि इस प्रकरण में सबूतों के खुर्द-बुर्द किए जाने के आरोप हैं, जिसको लेकर न्यायालय में फौजदारी कार्यवाही भी विचाराधीन है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन