#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद की विशेष बैठक शुक्रवार रात 8 बजे जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी की अध्यक्षता में वीएचपी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार बोहरा को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर वीएचपी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बोहरा को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 मार्च 2026 को सायं 4 बजे विराट धर्म यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह धर्म यात्रा ताल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिंधी पार्क में समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि धर्म यात्रा को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद की टीम और सभी सनातनी समाज के लोग तैयारियों में जुटेंगे। साथ ही सभी सनातनी भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में संरक्षक भंवरलाल दुगड़, वासुदेव सारस्वत, श्याम सुंदर जोशी, फतेह सिंह जांगिड़, भीखाराम सुथार, मनीष नोलखा, दीपक सेठिया, मुकेश प्रजापत, तिलोक प्रजापत तथा पूरनमल स्वामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा🟢 ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया