प्रतिभागियों से की बातचीत, कपड़े से बने उत्पादों का अवलोकन भी किया
NEXT 8 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सोमवार को जिले के आरएसएलडीसी कौशल प्रशिक्षण केंद्र, CH. HDS सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी राय जानी। सुथार ने केंद्र पर कपड़े से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया।

उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रशिक्षण से प्रतिभागी किस प्रकार अपने हुनर को और निखार सकते हैं, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इसी दौरान सूरतगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों ने समाज के गणमान्य लोगों के साथ जन संवाद किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सरदार सरपाल, मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश जांगिड़, सुभाष राजोतिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



