NEXT 28 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। 132 केवी जीएसएस कितासर में त्रैमासिक रखरखाव कार्य के चलते सोमवार, 29 सितंबर को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के एईएन राजूलाल मीणा के अनुसार, इस दौरान 132 केवी मुख्य/सहायक बस, 132 केवी श्रीडूंगरगढ़-कितासर लाइन एवं संबंधित उपकरणों पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। रखरखाव के चलते इस जीएसएस से जुड़े सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडर बंद रहेंगे।
शटडाउन के दौरान कितासर, बिग्गाजी, धीरदेसर चोटियां, कुंतासर और अमृतवासी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी है।




















