विकास डुमोली ने सौंपी जिम्मेदारी, हिंदुत्व की भावना को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
NEXT 2 जून, 2025। हिंदू क्रांति सेना की प्रदेश इकाई ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत श्यामगिरी पुत्र ओमगिरी को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष विकास डुमोली ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और संगठन की नीतियों के अनुसार कार्य करते हुए हिंदुत्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा दी।
नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष श्यामगिरी ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उनकी नियुक्ति पर साथियों और समर्थकों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं।