#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बाना पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा आयोजित, मनरेगा कार्यों का भौतिक सत्यापन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाना में गुरुवार को सामाजिक अंकेक्षण की ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह ग्राम सभा पंचायत निर्णय ऐप के माध्यम से संपन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत में मनरेगा लोकपाल एवं जिला संसाधन व्यक्ति नंदलाल शर्मा का पारंपरिक शाफा पहनाकर स्वागत किया गया। सभा के दौरान जिला संसाधन अधिकारी ने पंचायत निर्णय ऐप पर दर्ज रिपोर्टों का निरीक्षण किया और स्थल पर भौतिक सत्यापन भी किया।

बाना पंचायत में प्रथम बार पहुंचे मनरेगा लोकपाल का पंचायत प्रतिनिधियों ने सम्मान किया। निरीक्षण के दौरान लोकपाल ने ब्लॉक संसाधन व्यक्ति द्वारा तैयार रिपोर्ट की गहन समीक्षा की, उसकी सराहना की, तथा विभिन्न विकास कार्यों का सत्यापन किया।

सत्यापन के दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की जांच की गई, जिनमें शामिल रहे-

  • निजी कुंड निर्माण
  • सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण
  • ग्राम पंचायत नर्सरी में पौधरोपण कार्य
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण

ग्राम सभा में सहायक विकास अधिकारी गिरधारी स्वामी, ग्राम विकास अधिकारी रमेश मोटसरा, एलडीसी महेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम संसाधन व्यक्ति कोमल, मैना, कालूराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभा की डिजिटल रिकॉर्डिंग बाबूलाल गर्ग (BRP) द्वारा की गई। उन्होंने भारत सरकार के निर्देशानुसार और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (NIRDPR) के आदेशों के तहत पंचायत निर्णय ऐप में ग्राम सभा की फोटो, वीडियो, एजेंडा, निर्णय और प्रस्ताव अपलोड किए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत