#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीकानेर में कल होगा सामाजिक लेखा परीक्षा का प्रशिक्षण

By Next Team Writer

Published on:

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जिला परिषद सभागार में आयोजन

NEXT 22 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में सामाजिक लेखा परीक्षा की पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। SSAAT (सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसाइटी) राजस्थान की ओर से ग्राम सभा की कार्यवाही को पंचायत निर्णय ऐप से दर्ज करने की प्रक्रिया लागू की गई है। इसी को लेकर मंगलवार 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में जिला परिषद सभागारों में एकदिवसीय प्रशिक्षण होगा।

जिलेभर से आएंगे BRP और GRP

जिला परिषद सभागार, बीकानेर में यह प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से चयनित ब्लॉक संसाधन व्यक्ति (BRP) और ग्राम संसाधन व्यक्ति (GRP) भाग लेंगे। प्रशिक्षण में सोशल ऑडिट प्रक्रिया, पंचायत निर्णय ऐप के प्रयोग और ग्राम सभा में सहभागिता बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

पहले भी मिल चुकी है सफलता

बाबूलाल गर्ग ने बताया कि इससे पहले बीकानेर और चूरू जिले के चयनित संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद BRP ने पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को पंचायत निर्णय ऐप से सफलतापूर्वक लागू किया। इससे ग्राम सभाओं के जरिए जिम्मेदारियां तय हुईं और योजनाओं का लाभ ज्यादा पारदर्शिता से आमजन तक पहुंच सका।

सामाजिक जवाबदेही होगी और मजबूत

नोखा के BRP सोहनलाल ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व और पारदर्शिता को मजबूत करना है। लूणकरणसर के किशनाराम भादू ने कहा कि यह कदम सामाजिक जवाबदेही सुनिश्चित करने में अहम साबित होगा। ग्राम सभाओं में लिए गए निर्णय और अधिक प्रभावी होंगे और इससे गांवों में सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

अधिकारियों को मिले निर्देश

SSAAT और जिला परिषद बीकानेर की ओर से ब्लॉक एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रशिक्षण में चयनित व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और समय पर सूचना पहुंचाएं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत