NEXT 15 अप्रैल, 2025। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तत्वावधान में नानूदेवी चांडक विद्यालय के जयदेव पाठक सभागार में जिला स्तरीय सामाजिक समरसता एवं बाबा साहेब अंबेडकर प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय विषयक विमर्श में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर गहन चर्चा की गई।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित रहे। मंच पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, छैलूसिंह शेखावत, विनोद गिरी गोस्वामी, सीबीईओ श्रीडूंगरगढ़ ओमप्रकाश प्रजापत, आसाराम पारीक सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता संपत सिंह (प्रदेश सभा अध्यक्ष, शिक्षक संघ राष्ट्रीय) ने अंबेडकर के सामाजिक दृष्टिकोण और न्याय की अवधारणा को प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत किया।

संगोष्ठी में राज्यमन्त्री रामगोपाल सुथार, ओमप्रकाश प्रजापत और आसाराम पारीक ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षक संघ राष्ट्रीय, उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ के मंत्री पवन शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया। एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल के विशेष सहयोग के लिए उन्हें विशेष धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, जिला अध्यक्ष मोहन भादू, जिला संगठन अध्यक्ष लेखराम गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष ओम रोड़ा और जिला महिला मंत्री चंद्रकला आचार्य भी उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन अनिल कुमार सोनी ने प्रभावशाली रूप से किया।















