NEXT 15 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर से प्रयागराज के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन चला रहा है। यह ट्रेन गाड़ी संख्या 04719 कल 16 सितंबर रात 8:40 बजे बीकानेर से रवाना होगी और परसों दोपहर 3:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, चूरू, सीकर, रींगस, ढेर का बालाजी, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा और गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 1 फर्स्ट मय सेकंड एसी, 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल कोच, 1 पावर कार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा।




















