#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता सूची अपडेट को लेकर विशेष प्रशिक्षण

By Next Team Writer

Updated on:

S.I.R. 2026: पीईईओ और संस्था प्रधानों ने ऑनलाइन डिजिटाइजेशन सीखा

NEXT 16 नवंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। निर्वाचन आयोग के निर्देश और जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर आज पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के सभी पीईईओ और संस्था प्रधानों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) 2026 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची का यह समयबद्ध कार्यक्रम 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत परिगणना प्रपत्र का वितरण, संकलन और बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटाइजेशन किया जाएगा।

शुभम शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग की भूमिका इस कार्य में महत्वपूर्ण है। पीईईओ और संस्था प्रधान ईएलसी के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करेंगे और बूथ स्तर पर प्रपत्र के वितरण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाएंगे। सभी ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षक और पीईईओ को प्रतिदिन फील्ड विजिट कर कार्य की निगरानी करनी है और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करना है।

नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने बताया कि आज के हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने पीईईओ और संस्था प्रधानों को परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया सिखाई। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षक अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा (तहसीलदार), मनोज धायल (BDO), सरोज वीर पूनिया (CBEO) और निर्वाचन शाखा के अधिकारी मोहम्मद आरिफ भाटी, पूरवचन्द, मनीप सैनी, नौरतमल शर्मा उपस्थित रहे।

शिक्षा एवं निर्वाचन विभाग ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और डिजिटली अपडेट करना है, ताकि आने वाले चुनावों में मतदान प्रक्रिया सहज और पारदर्शी हो।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प